
New Delhi: विपक्षी दलों के महागठबंधन ‘इंडिया’ (‘INDIA’) पर झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे (MP Dr. Nishikant Dubey) ने कड़ा निशाना साधा है। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि अपने नाम के आगे पीछे INDIA जोड़ना आतंकवादी, नक्सलियों का फैशन है। इसी तरह विपक्षी पार्टी भी विदेशी ताकतों के सहारे भारत को कमजोर करने के लिए INDIA शब्द का सहारा रही है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) को दिए एक बयान में एमपी निशिकांत दुबे ने कहा कि “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में अंग्रेज़ों ने (एओ ह्यूम ने) की थी। मुजाहिदीन खुद को इंडियन मुजाहिदीन कहते हैं। पीएफआई खुद को ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ भी कहता है। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है। विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी दल) शहरी नक्सली हैं और खुद को वैध बनाने के लिए भारत जोड़ रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा कि वे (विपक्षी दल) खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।


