Pakur: पाकुड़ जिले के आमरापाडा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला महेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी 8 से 10 की संख्या में बीती रात थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के हाई स्कूल मैदान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल आमरापाडा पहुंचकर पीड़ित को लेकर आरोपियों की पहचान और खोजबीन करने पूरे इलाके में करने का जुट गए हैं।

एसडीपीओ लिट्टीपाड़ा पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे हैं। घटना की शिकार हुई महिला ने पुलिस को बताया है कि उसे अमरापाड़ा बाजार से एक मिठाई दुकान से आरोपियों ने बहला-फुसलाकर पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान ले जाकर घटना को अंजाम दिया है। महिला अपना उम्र 28 वर्ष बता रही है। लेकिन, आधार कार्ड के अनुसार उनका उम्र 36 वर्ष दिख रहा है। महिला महेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

बताया कि आमरापडा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक द्वारा उसे बुलाया गया। वो महेशपुर से बस के माध्यम से आई और युवक द्वारा बुलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद जब महिला अस्पताल आई तो उसकी स्थिति थोड़ी नाजुक बनी हुई थी लेकिन लगातार डॉक्टर द्वारा इलाज करने के बाद अभी पीड़िता की स्थिति ठीक है।
समाचार लिखे जाने तक पीड़िता को पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा था। पुलिस इस मामले में महिला से लगातार पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में एसडीपीओ अजीत कुमार के घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 28 साल की महिला के साथ घटना हुई है यह अपने दोस्त के साथ आई थी और लोग घटना को अंजाम दिया है जिसकी पहचान की जा रही है।



