
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह रेलवे फाटक के पास एक महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

घटना को लेकर पीड़िता ने थाना को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह एक विद्यालय में काम करती है , स्कूल में काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रायडीह रेलवे फाटक के समीप गोविन्दपुर गांव निवासी आरोपी शख्स ने जबरन हाथ पकड़ कर झाड़ी की ओर ले जाने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने चाकू निकाल कर जाने मारने की कोशिश की। इस दौरान चाकू को पकड़ने पर पीड़िता का हाथ कट गया जिससे वो जख्मी हो गई है।

घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।


