
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना स्थित हवाई अड्डा मुख्य गेट गौरीपुर के पास एयरपोर्ट की पुलिस ने कछुआ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को पकड़ कर कुंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इनलोगों के पास से 39 पीस कछुआ बरामद किया गया है।

इधर, कुंडा पुलिस द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कुंडा थाना पहुंचकर बरामद कछुआ को जब्त कर धराये तीनो तस्कर से पुछताछ करने में जुटी है। कछुआ के साथ हिरासत में लिये गये लोगों का नाम रूबीलाल मुर्मू, चरण मुर्मू और बिरासल हांसदा है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के बिहराकटा के रहने वाले हैं। वन विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतने सारे कछुआ को कहां लेकर जा रहे थे।

बताया जाता है कि शनिवार को बोरे में भरकर ये सभी एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। एयरपोर्ट के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मीयों ने जब इनकी जांच की तो बोरे में कछुआ बरामद किया गया। एयरपोर्ट पुलिस ने इसकी जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दिया। इधर वन विभाग की टीम बरामद कछुआ की जांच में जुट गयी है।



