
Deoghar: श्रावणी मेला ड्यूटी करने आये लोहरदगा जिलाबल का आरक्षी पिछले 15 दिनों से गायब बताया जाता है। जिसका नाम सुखनाथ प्रधान है जो खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र के जुरदाग नवाटोली का रहने वाला है। इसे लेकर उसकी पत्नी समित्रा प्रधान ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि पीटीसी ट्रेनिंग सेंटर नेतरहाट से देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी करने आया था। ड्यूटी के क्रम में ही उसका मानसिक स्थिति खराब हो गया और अपने अवसान केकेएन स्टेडियम से कहीं भटक गया। कहा है कि उसके सहकर्मियों ने 5 जुलाई को इसकी जानकारी दूरभाष पर दी। वह देवघर पहुंची और काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। यह आवेदन उसने 9 जुलाई को ही नगर थाने में दिया।

आरोप है कि गुरूवार को जब वह नगर थाना प्रभारी से अपने पति के बारे में पुछताछ करने उनके कक्ष में गयी तो उसे डांट फटकार कर बाहर भेज दिया गया। नगर थाना प्रभारी के द्वारा फटकारे जाने के उपरंात वह अपने परिजनों के साथ थाना से बाहर चली गयी।


