
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड दौरे के दौरान करीब दस किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। वे वहा पर गर्भगृह की पूजा करेंगे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। पीएम मोदी इस दौरान गाड़ी के अंदर तो कभी बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।





