Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में 15 जुलाई के दिन एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। पहचान के लिए उसके शव को सदर अस्पताल स्थित शवगृह में रखा गया था। 18 जुलाई को उसकी पहचान हो गई। मृतक का नाम 32 वर्षीय हर्ष कुमार है जो नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी का रहने वाला है।
बताया जाता है कि जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान की।
बताते चलें कि कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन के पास वह 15 जुलाई को बेहोशी अवस्था में मिला था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत के हो गई थी। मृत्यु उपरांत उसके शव की पहचान कराने के लिए शव गृह में रखा गया था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले ही वह घर से गुजरात कमाने जाने की बात कह कर निकला था।