
Deoghar Baba Mandir: आज सावन की दूसरी सोमवारी है. सावन सोमवारी के साथ-साथ सक्रांति और अमावस्या भी है. यह विशेष योग सैकड़ों वर्ष के बाद आता है. ऐसे में बाबा बैजनाथ मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा है.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह 3:30 बजे बाबा बैजनाथ मंदिर का पट खोला गया. जिसके बाद कांचा जल पूजा हुआ. कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा के द्वारा सरदारी पूजा करने के बाद सुबह 4:15 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैजनाथ मंदिर का पट खोल दिया गया.


जलार्पण शुरू होते ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में लगे बाहरी अरघा में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई भक्त बाबा को जल अर्पण करने को लेकर सुबह 4:15 बजे आतुर दिखे। सावन की सोमवारी और अमावस के साथ सक्रांति होने के वजह से भीड़ काफी ज्यादा है.
जिसको लेकर जिला प्रशासन तमाम तैयारियां को मुकम्मल कर रखी है. वहीं एसडीओ सह मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि सावन की दूसरी सोमवारी में काफी ज्यादा भीड़ हुई है लेकिन श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण को लेकर जिला प्रशासन लगातार लगी हुई है.


