
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास एक स्कूल बस के धक्के से 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम अनिकेत कुमार है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि घायल अनिकेत सड़क पार कर रहा था उसी क्रम में एक स्कूल बस से धक्का लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस डीएवी स्कूल की थी। लोगों में इस हादसे को लेकर स्कूल बस चालक के प्रति नाराजगी भी दिखी।
वहीं घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जूट गई है।


