
Dumka: दुमका जिला के बासुकिनाथ धाम में श्रावणी मेला के दौरान खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 हजार किलो सिंथेटिक खोवा बरामद किया है। साथ ही दुकानदार पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

खाद्य विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि लगातार बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में नकली खोवा को लेकर खबरें आ रही थी। जिसको लेकर लगातार छापेमारी चलाया गया। इस दौरान सिंथेटिक दूध , स्टार्च, एवं चीनी वाला खोवा बरामद किया गया। सभी खोवा को जप्त कर नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा दुकानदार पर लाख रुपये के जुर्माने लगाए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के साथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, नगर पंचायत पदाधिकारी आशीष कुमार, मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा और काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।


