Patna: UPSC का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2020) जारी कर दिया है। इसमें बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार (Shubham Kumar) ने टॉप किया है। दो दशक के लम्बे इंतज़ार के बाद बिहार के लाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में टॉप किया है।
बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार का रोल नंबर 1519294 है और उनका रैंक ऑल इंडिया वन है। 761 पासआउट कैंडिटेट्स में शुभम पहले स्थान पर रहे। सिविल सेवा परीक्षा, 2020 में टॉपर रहे शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ परीक्षा पास की है। शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक (Civil Engineering) में ग्रेजुएट किया है।
शुभम कुम्हरी निवासी सह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक कैशियर देवानंद सिंह व पूनम सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर 10वीं तक की शिक्षा विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल से हुई। जबकि, 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो से हुई।
बता दें कि बिहार के अमीर सुबहानी ने 1987 में यूपीएससी टॉप किया था। इनके बाद 1997 में सुनील वर्णवाल ने भी यूपीएससी में पहला रैंक प्राप्त किया था। फिर वर्ष 2000 में आलोक झा ने यूपीएससी टॉप किया था। अब 20 साल बाद 2020 में शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक वन लाकर बिहार का मान बढ़ाया है। वहीं, ऑल इंडिया 7वां रैंक बिहार के जमुई के प्रवीण कुमार को मिला है।
इसे भी पढ़ें: