
Deoghar: जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर खोरीपानन के नजदीक एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उस पर सवार 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में विकाश कुमार, बिट्टू कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, धनंजय कुमार, आशुतोष कुमार, गोविंद कुमार, राजा कुमार, लक्की कुमार शामिल है।

सभी बिहार के नालंदा जिला के बिहारशरीफ ईमादपुर के रहने वाले हैं। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि सभी लोग बाबा धाम पूजा कर बासुकीनाथ गए थे। वहां से लौटने के दौरान अहले सुबह खोरीपानन के पास चालक को झपकी आ गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल बिट्टू कुमार और सुधीर कुमार को आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।



