
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में मारपीट और छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला खिजुरिया चांदडीह निवासी कांग्रेस कुमार दास ने दर्ज कराया है। इस मामले में कुंडा पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

मामले में कहा है कि उसके पिता सुमेश्वर दास बीड़ी पत्ता का व्यवसाय कर जीवन-यापन करते हैं। छह जून को व्यवसाय के सिलसिले में मधुपुर गया था। लौटने के क्रम में गांव से तीन किलोमीटर पहले चांदडीह हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक जिसमें अजमत अंसारी, नीरोज खान और निजामत अंसारी सभी चांदडीह निवासी रात को पिता को रोकने का प्रयास किया। रात होने एवं बीड़ी मजदूरी का रूपया रहने के कारण बाइक को नहीं रोका। अचानक तीनो आगे आकर रोड पर खड़ा हो गया और बाइक में धक्का मार दिया।

कहा है कि उसके पिता कुछ समझ पाते उससे पूर्व एक युवक ने पिस्टल निकालकर उन्हें कब्जे में ले लिया और बेरहमी से मारपीट करने लगा। अजमत अंसारी ने पिस्टल के बट से पिता के सिर में वार कर गंभीर कर दिया और पॉकेट से 40 हजार रूपये निकाल लिया। उपरांत निजामत अंसारी ने उसके पिता का मोबाइल ले लिया और घर पर कॉल कर कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है।
जानकारी मिलते ही घर वाले को बता कर घटनास्थल की ओर निकल गया। जब वह वहां पहुंचा तो उक्त तीनो के अलावे सात-आठ अज्ञात लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर गांव के अन्य सदस्य दौड़े तब वे लोग वहां से फरार हुए। उपरांत गांव वालों ने दोनों पिता पुत्र को उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।



