Deoghar: जिले के पालोजोरी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर गाय चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे मधुपुर पालोजोरी मुख्य मार्ग सहारा इंडिया पालोजोरी के सामने से अज्ञात चोरों ने सड़क पर घूम रहे एक गाय को अपने बोलेरो पर लादकर भाग गये। हालांकि, उनकी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वही लोगों का कहना है कि दूधिया रोशनी व पालोजोरी थाना के समीप से गाय सुरक्षित नहीं। यह बड़ा मामला है।
कहा कि घटना का अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बताया जाता है कि मामले की सूचना रात को ही थाना प्रभारी विकास कुमार को दी गई थी। पुलिस रात भर उक्त मामलें में एक्टिव दिखी। सोनारायठाढ़ी, सारठ व पथरोल थाने को पुलिस को रात में ही सूचित कर त्वरित चेकिंग लगाकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया। कई स्थानों का सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। लेकिन अब तक सफलता हाथ नही लगी है।