
Deoghar: देवघर नगर थाना में घर से लैपटॉप चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सलौनाटांड़ निवासी अशोक कुमार राय ने दर्ज कराया है।

कहा है कि जिस कमरे में लैपटॉप था उसका दरवाजा शाम के 3.30 से 5.30 गलती से ताला बंद नहीं कर पाया था। जबकि दूसरे कमरे में ताला लगा हुआ था। उस वक्त घर में कोई नहीं था। देर शाम 8 बजे के आसपास बेटी ट्यूशन पढ़कर आयी तो लेपटॉप खोजने लगी तो नहीं मिला। जबकि घर का सारा सामान सही सलामत था।

कहा है लैपटॉप लिनेवॉ कंपनी का था जिसकी किमत 37490 रूपया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


