
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास से एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बिहार के पूर्णिया जिला के अब्दुल नगर निवासी आकाश कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 5 जुलाई को दिन के करीब एक बजे शिवगंगा के पास किशन झा, पिता अभयशंकर झा के कहने पर उनके घर के पास पांच बाइक खड़ी करवाया। जिसे देखने के एवज में किशन झा ने 650 रूपये लिया गया। उपरांत सभी लोग पूजा करने मंदिर चले गये। पूजा कर जब दो बजे दिन के आसपास वापस लौटे तो देखा की पांच बाइक में से एक गायब है। किशन झा भी गायब मिला।

काफी खोजबीन के बाद किशन झा मिले उन्हें जब बाइक गायब होने की बात बतायी तो उल्टे उन्हीं लोगों को डराने धमकाने लगा। कहा है कि उसे पूरा यकिन है कि किशन झा ने ही मिलकर हॉर्नेट बाइक संख्या बीआर 37 एस 2378 की चोरी करवा दिया। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


