
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित सारठ पालाजोरी मुख्य सड़क पर बोदवा जंगल, गिरजाघर के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार के संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक युवक दुमका जिला स्थित मसलिया थाना क्षेत्र का सरफराज अंसारी नामक युवक बताया जा रहा है। युवक अपने घर से सारठ अपने रिश्तेदार का घर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक रहने के कारण मोड़ के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया। सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी पिलर से जोरदार टक्कर हो गया। जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो कर सड़क पर गिर गया।

इधर, झामुमो के युवा प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी ने अपने समर्थकों के सहयोग से जख्मी युवक को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर कल्याण पंडित द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया है।


