Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र स्थित भतहड़िया गांव में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जिससे पांचों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सभतहड़िया गांव निवासी अदनी देवी उनके दो पुत्र कांग्रेस मंडल व संजय मंडल एवं उनकी पत्नी छबी देवी और उनके पुत्र छः वर्षीय अमर कुमार मंडल की स्थिति गम्भीर है। परिजनों के अनुसार सोमवार के दिन दोपहर के भोजन में दाल भात एवं भिंडी का सब्जी सभी लोगों ने खाया था।
खाना खाने के बाद सभी लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी लोगों को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर प्रज्ञा भगवती द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को देवघर रेफर कर दिया गया है।