Deoghar: सारठ थाना क्षेत्र स्थित कपसा गांव निवासी 25 वर्षीय पप्पू राणा नामक युवक की बीते रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि पप्पू राणा शुक्रवार को हुल दिवस के अवसर पर जमुवासोल में आयोजित मेला देखने के लिए घर से गया था।

लेकिन देर रात मोटरसाइकिल से वापस घर जाने के दौरान लोधरा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। जिससे युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं, सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी पहुँचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर पोस्ट मार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया।



