
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। बाइक चोर का नाम नितेश वर्मा है जो सारवां थाना इलाके के पांचूडीह का रहने वाला है।

बताया जाता है कि नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पहले बाइक चोर को बरमसिया इलाके से दबोचा। सूत्रों की माने तो जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मस्जिद गली इलाके में स्थित एक मॉल के पास से मार्च महीने में गुड्डू कुमार की बाइक चोरी करने की बात को स्वीकार किया। उसके निशान देही पर बिहार के जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गावं से चोरी किये गए बाइक को बरामद कर लिया।

बताया जाता है कि चोरी का बाइक उसने करणपुर के रहने वाले सचिन मंडल को दिया था। सूत्रों की माने तो छापेमारी के क्रम में सचिन मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


