
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र स्थित बीरजामून गांव के मोड़ पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने से पोल्ट्री फार्म जल कर राख में तब्दील हो गई। बता दें कि लाखों रुपए की मुर्गी और शेड जलकर राख हो गया।

पीड़ित के अनुसार इस फार्म में तकरीबन तीन हजार पीस मुर्गी था। इधर, घटना के संबंध में फार्म के मालिक बीरजामून गांव निवासी सुमित कुमार ने बताया कि गत रात्रि को करीब दस बजे फार्म बंद कर अपना घर खाना खाने के लिए गया था। घर से वापस आया तो देखा कि फार्म में आग लग गई है। आग काफी भड़क चुका था। वहीं हो हल्ला करने पर अगल बगल के ग्रामीण लोग वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए हालांकि तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। जिससे लाखों रुपए का सम्पति जल गया।

बताया कि शालीमार कंपनी से 3540 पीस पोल्ट्री मुर्गी का चुजा लेकर पाल रहें थे।इधर कंपनी वाले को फोन कर अगलगी की सूचना दे दी गई। पीड़ित पोल्ट्री फार्म के मालिक ने बताया कि बैंक से कर्ज लेकर पोल्ट्री फार्म किया था।



