
Deoghar: जिले के झौसागढ़ी मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय रूकमणि देवी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

स्वजनों ने बताया कि घर से वह कोयला लाने गई थी। इसी दौरान तेजी से आ रही चार पहिया ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गई।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


