
Deoghar: देवघर ज़िले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित थाढ़ी के पास दयाल गार्डन और माया पहाड़ के बीच एक मैदान में पत्थर से कूच कर एक 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर को बुरी तरह पत्थर से पूछ दिया गया था। घटना देर रात की बताई जाती है।

मृतक का नाम किशन सिंह है जो रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला है। मृतक मूल रूप से सारठ थाना क्षेत्र के करैया गांव का रहने वाला है। मैदान में युवक का शव पड़ा देख आसपास के लोगों ने अहले सुबह कुंडा थाना को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संजय बर्मन,कुंडा थाना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई संतन कुमार यादव, एसआई एएन टोप्पो एएसआई कुलाय कालौंडिया सदल बल घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से एक शराब की बोतल, तीन प्लास्टिक का ग्लास, दो पानी का बोतल जब्त किया है। वही जिस पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई है उस पत्थर को भी पुलिस ने जब्त किया है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। इधर पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है। उपरांत थाना प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
बताया जाता है कि मृतक तीन भाई से सबसे छोटा था। बायपास रोड स्थित रामपुर के पास फर्नीचर का दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि रात को 9:30 बजे दुकान बंद कर घर आया था। घर में दुकान का चाबी रख कर वापस चला गया था। परिजनों को लगा कि वह देर रात तक लौट जाएगा लेकिन वह नहीं लौटा।

अहले सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली की थाढ़ी स्थित एक मैदान में शव मिला है। कुंडा पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। किस कारण से उसकी हत्या की गई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।


