Deoghar: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गये। पहली घटना देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित चोपामोड़ के पास की है। जहां बाइक और अज्ञात पीकअप वैन में हुए टक्कर में घायल एक महिला की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी।

मृतका का नाम 45 वर्षीय सुनीता देवी है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी की रहने वाली है। पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति राजेन्द्र दास ने कहा है कि वह कोलकाता में रहकर मजदूरी करने का काम करता है। सोमवार को सुबह 7.30 बजे वह कोलकाता से जसीडीह ट्रेन से पहुंचा था। उसे लेने के लिए बाइक से उसका बेटा अजय दास और पत्नी सुनिता देवी जसीडीह स्टेशन आये थे। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान चोपामोड़ के पास एक अज्ञात पीकअप वैन ने बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

दूसरी घटना दुमका जिला के तालझारी के पास घटी। इस घटना में देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी पियुश कुमार, गोलू कुमार और कुलवंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को पहले इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपरांत सभी को बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया गया।
घटना की बावत परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने जरमुंडी गये थे। वहां से सोमवार को वापस ऑटो से लौट रहे थे। उसी दौरान तालझारी के पास एक कार चालक लापरवाही एवं तेजगति से वाहन चलाते हुए ऑटो में धक्का मार दिया। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ऑटो पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।



