Deoghar: सोमवार को आये तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अनन-फानन में उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाया गया।। जख्मी बच्चे का नाम उत्तम कुमार है जो बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के पहरीडीह का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से कहीं गया था। वापस घर लौट रहा था उसी क्रम में घर के पहुँचने से पहले जोर का अंधी आ गया। घर के पास ही एक सुखा पेड़ था जो आंधी से अचानक गिर गया। इस घटना में पेड़ के ठाली के निचे यह दब गया। इस में उसका एक पैर टूट गया।
सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे देखने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया।