
Ranchi: झारखंड के सभी स्कूलों को अब 21 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि अब स्कूल 21 जून तक बंद रहेंगे।

पहले 17 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। विभाग ने अधिक गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

केजी से क्लास 8 तक के सभी स्कूलों को 21 जून तक के लिए बंद किया गया है। वहीं क्लास 9 से 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह सात से 11 बजे तक संचालित होंगी ।
विभाग की तरफ से जारी की गयी चिट्ठी में साफ लिखा है कि अधिक गर्मी पड़ने और राज्य में लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कैसे होगी इस पर भी फैसला लिया जायेगा ।


