
Deoghar: देवघर के छात्र नयन कुमार का जेईई एडवांस में चयन हुआ है। नयन मैथ्स मैराथन के छात्र हैं । जे ई ई एडवांस में नयन का चयन होने से पिता किशोर नरौने और माता वंदना देवी बेहद खुश हैंl

नयन कुमार ने क्लास टेंथ की पढ़ाई रेड रोज स्कूल देवघर से की तथा क्लास ट्वेल्थ की पढ़ाई देवघर कॉलेज से की थी l

नयन कुमार का आईआईटी एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 11146 आया है l नयन के शिक्षक विनय नारायण खवाड़े ने कहा कि नयन शुरू से ही काफी होनहार लड़का रहा है। उसे आईआईटी मेंस में भी काफी अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं l
उन्होंने कहा कि आज के समय में देवघर में भी अच्छे-अच्छे कोचिंग संस्थान हैं जहां रहकर छात्र आईआईटी की तैयारी कर सकते हैं l शिक्षक विनय नारायण खवाड़े ने सफल छात्र को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी है l


