
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक हार्डवेयर दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पास से बोरा में भरा सामान भी बरामद किया गया है।

मामले को लेकर दुकानदार सुभाषचौक निवासी आशीष कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि रविवार को सुबह ग्यारह बजे के आसपास सुभाष चौक स्थित हार्डवेयर गोदाम में एक अज्ञात लड़का घूस कर नल का फिटिंग इत्यादि सामान एक बोरे में भरकर निकल रहा था। उसी वक्त उसपर स्टाफ बबलू कुमार की नजर पड़ी। उसने चोर को सामान सहित चोर को पकड़ लिया। उपरांत दुकानदार ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही नगर पुलिस वहां पहुंची और चोर को सामान सहित दबोचकर थाना ले आई। पुलिस ने जब चोर से पुछताछ किया तो उसने अपना नाम आशीष कुमार शर्मा साकिन आजाद चौक बताया।
समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस उक्त चोर से पुछताछ करने में जुटी थी।



