Deoghar: झारखंड स्थित देवघर के जाने माने चिकित्सक डॉ. डी तिवारी को डॉ. ए. के. एन सिंहा आईएमए राष्ट्रीय सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में दो जुलाई को आईएमए बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. डी तिवारी इस सम्मान से नवाजे जाएंगे।
देश में हर वर्ष किसी एक डॉक्टर को यह अवार्ड दिया जाता है।
डॉ. डी तिवारी फ़िलहाल IMA देवघर शाखा के प्रेसिडेंट हैं। साथ ही वे IMA सेंट्रल वर्किंग कमिटी के मेंबर हैं। डॉ. डी तिवारी आईएमए के आओ गाँव चले राष्ट्रीय कार्यक्रम के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।