
Deoghar: देवघर जिला स्थित मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले से वीते तीन जून को अपहृत नाबालिग किशोरी को मधुपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर पाथरोल थाना क्षेत्र के बारा मोजा से बरामद कर लिया है।

पुलिस ने नामजद आरोपी आरिफ शेख को भी गिरफ्तार कर लिया हैं । तथा पुलिस ने आरोपी को पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है । वही अपह्रत किशोरी को मेडिकल जॉंच के लिए देवघर भेज दिया गया है ।

बता दे कि आरोप है कि बीते 3 जून की रात को आरोपी ने नाबालिग को घर के बाहर से जबरन उठा कर धनबाद ले गया था । इसके बाद मामले में अपह्रत किशोरी के पिता ने मधुपुर थाना में आरिफ शेख को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गलत नियत से अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था । वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद तनाव का माहौल व्याप्त था।
दरअसल, अपहृत युवती व अपहरणकर्ता दोनों अलग -अलग समुदाय के होने के कारण यहाँ तनाव की स्थिति उतपन्न हो गई थी।


