
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथीपहाड़ के पास मकान में काम करने क्रम में एक राजमिस्त्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अनन- फानन में उसके साथ कार्य कर रहे मजदूरों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायल का नाम नजीम शेख है जो बंगाल के विरभूम जिला के रामपुरहाट का रहने वाला है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद इलाज के लिये भर्ती कर दिया। बताया जाता है कि वह मकान में काम कर रहा था।

उसी दौरान बनाये गये बांस का चाल टूट गया और वह गिर गया। इस घटना में उसके कमर में गंभीर चोट लग गयी।



