
Deoghar: अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को रिखिया थाना क्षेत्र स्थित मौजा बेला में उच्छेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। उच्छेद की प्रक्रिया पूरा करने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुक्ति कोल को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। इसके अलावा एक पुलिस पदाधिकारी सहित महिला व पुरूष जवानों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी व जवानों की मौजूदगी में उच्छेदन का काम पूरा कराया गया। इसके लिए जेसीबी की भी मदद ली गई। उच्छेदन के दौरान उक्त जमीन पर बनाए गए निर्माण काे जमींनदोज कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक लेटरू मठपति को दखल दिलाया गया।

अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार पं. शिवराम झा चौक, बीएन झा पथ निवासी लेटरू मठपति द्वारा विजय पथ जुमना जोर निवासी दीपनारायण नरौने को उच्छेद कराने को लेकर द्वारा अनुरोध किया गया था। मामले को लेकर लेटरू मठपति की ओर से अधिवक्ता शानू सांडिल्य ने आवेदक की परैवी की थी। जबकि दीपनारायण नरौने की ओर से अधिवक्ता अशोक राय ने अपने पक्ष को रखा था।


