
Deoghar: देवघर जिला के सारठ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हो गई है। एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि सारठ थाना क्षेत्र स्थित बीते रात्रि को एक शादी समारोह का आयोजन था ।जिसमे इसी थाना क्षेत्र से उनके दूर के रिश्तेदार भी शादी समारोह में पहुंचे थे। वहीं शादी समारोह के दौरान लड़की के वर माला के समय पूरे परिवार के लोग वरमाला देखने मे व्यस्त थे। आरोप है कि इसी दौरान करीब छः वर्षीय घर मे सोयी हुई एक बच्ची के साथ सारठ के ही करीब एक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने शादी के घर में घुसकर जबरन मारपीट कर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पहले बच्ची को सीएचसी इलाज करने के लिए पहुंचाया। उग्र ग्रामीणों ने आरोपी को खोजबीन करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक को घर से निकालकर जमकर मारपीट किया जाने लगा।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाना ले गए। इधर, परिजनों ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।


