
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया गावं के एक व्यक्ति ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम चीगु पासी है।

मृतक की पत्नी रूबी देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि चार माह पूर्व बड़ी लड़की कि शादी में गोल्डन पासी से कर्ज के रूप में 20 हजार रूपये लिया था। रूपये इंतजाम होने के बाद 05 जून को वह पति के साथ उसके घर लौटाने गई थी। तब गोल्डन पासी और प्रकाश पासी कहने लगा कि 10 हजार और सूद देना होगा। इस पर उनलोगों ने कहा जब रूपये कर्ज के रूप में लिए थे उस वक़्त कोई सूद की बात नहीं की गई थी।

कहा है कि इसके बावजूद भी सूद देने की बात कह कर दोनों रूपये देकर अपने घर वापस लौट गए। कहा है कि दूसरे दिन गोल्डन पासी फोन कर उसके पति को अपने घर पर बुलाया और बोला कि तुम्हारा हम रिकॉर्डिंग रखे हैं तुम अपना जमीन हमको लिख दो। तब उसके पति ने कहा कि उसका एक छोटा लड़का और दो लड़की की शादी करना बाकी है जमीन नहीं देंगे। कहा है कि इसी बात पर गोल्डन पासी, प्रकाश पासी, विनोद पासी उसके पति से जबरन सादा कागज पर एक अंगूठा का निशान ले लिया और कहा कि जमीन नहीं देगा तो गोली मार देंगे। उसके बाद उसके पति को काफी प्रताड़ित किया।
जिस वजह से उसके पति ने गांव के बाहर स्थित एक बरगद के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


