
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी बिलासी इलाके में बीते सोमवार की देर शाम को टोटो सवार चार युवकों पर 10 से 12 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में नगर पुलिस ने भूरभूरा मोड़ निवासी नामित निर्मल सिंह राजपूत उर्फ निर्मल राय सहित दो को हिरासत में लिया है।

दोनों से नगर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। बताते चलें कि इस मामले में नयन ठाकुर ने नगर थाना में 10 अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुटी है।


