
Deoghar: देवघर जिला के मधुपुर 52 बीघा में पेट्रोल पंप के समीप बीते देर रात्रि मोटरसाइकिल और रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे रिक्शा चालक,सवारी एवं मोटरसाइकिल चालक और सवार चारों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर रिक्शा चालक और उस के सवारी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से एक व्यक्ति किशन तुरी को देवघर रेफर कर दिया गया। वहीं जख्मी हालत में दोनों मोटर साइकिल सवार को अनुराग अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों को दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

दोनों की हालत काफी नाजुक है। रिक्शा चालक किशन तुरी चांदमारी मोहल्ला वार्ड नंबर 7 के रहने वाले हैं और सवारी दिलीप शाह अजीत शाह के भाई हैं और स्टेशन रोड में उनकी दुकान है। जबकि मोटरसाइकिल सवार दोनों ही पथलचपटी के बताए जा रहे हैं। इधर घटना की छानबीन पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।


