Deoghar: देवघर नगर थाना में चालक पर टोटो गायब कर देने का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बंपास टाउन देवसंघ निवासी धूप नारायण सिंह ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उसे शादी में बाहर जाना था। टोटो चालक से किराए की मांग किया तो उसने किराया दे दिया जब चाभी मांगे तो नहीं दिया। शादी कार्यक्रम से भाग लेकर जब चार-पांच दिन बाद वापस लौटा तो दोबारा टोटो चालक डुमन मांझी से चाभी की मांग की तो बताया कि चाभी खो गया है और फोटो भी गायब हो गया है।

उन्होंने चालक पर ही टोटो गायब कर देने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस पता लगाने में जुट गई है।



