
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी प्रखण्ड स्थित बसाहा पंचायत भवन के समक्ष उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। बता दें कि बीते रात करीब 8 बजे उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री बसाहा पहुंचे। जहां उनका पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला और प्रखण्ड के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद था।

वहीं उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बसाहा पंचायत के मुखिया फुरकान अंसारी को उनके बेहतर कार्य व योजना के क्रियान्वयन को लेकर मुखिया आफ द मंथ के तौर पर चुनकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उपायुक्त ने कहा कि रात्रि चौपाल से सरकार व सरकार के अधिकारी आम जनता से जुड़कर उन्हें योजनाओं की सही जानकारी देंगे, लोगों को इससे काफी लाभ होगा।

ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँ सावित्रीबाई फुले ,सर्वजन पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। पेंशन योजना समेत कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

वहीं, शनिवार की रात पंचायत भवन में ही रात्रि विश्राम के बाद रविवार की अहले सुबह डीसी ने जनता दरबार लगाया। जहां डीसी ने ऑन द स्पॉट ग्रामीणों के समस्यायों का समाधान किया।साथ ही मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को तमाम योजनाओं का लाभ मिल सके।
जनता दरबार के बाद डीसी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश अधिकारीयों को दिए।


