
Deoghar: देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के कुरा जोरिया के पास शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक का नाम विक्की कुमार राय है जबकि घायल का नाम अजय राय है। जो करों थाना क्षेत्र के डाहुआ गावं का रहने वाला है। दोनों रिश्ते में चचेरा भाई लगता है।

वहीं, देर रात को घटना की जानकारी मिलते ही चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद विक्की कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अजय राय का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से चितरा में हो रहे यज्ञ को देखने जा रहे थे। उसी दौरान कारी जोरिया के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


