
Deoghar: देवघर नगर थाना स्थित विशेष प्रमंडल कार्यालय में एक पुल को लेकर टेंडर डालने के क्रम में दो संवेदक के बीच झड़प हो गई। मामले को लेकर बाभन बीघा निवासी संवेदक अखिल चंद्र सिंह के पुत्र नितेश कुमार ने मारपीट व गाली गलौज करने एवं राइफल पिस्टल तानकर जान मारने की धमकी देने और नगद 30 हजार निकालने का आरोप में नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

यह आरोप उमेश सिंह, उसके बेटे राजकुमार , मृतुन्जय राय सरासनी जसिडीह, अभिमन्यु राय बेलाबागान पर लगाया है। आरोप है कि उसके पिता रांची में विशेष प्रमंडल द्वारा सारठ प्रखंड के महेश लिट्टी जोरिया के पुल निर्माण को लेकर टेंडर डालने गए थे । वह और उसका मित्र पंकज सिंह विशेष प्रमंडल कार्यालय बुधवार को गए थे। पूर्व से ही उपरोक्त लोग वहां उपस्थित थे। उसी दौरान उमेश सिंह राइफल व उसका बेटा राजकुमार पिस्टल तान दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसके साथ आये सभी उपरोक्त लोग मारपीट करने लगे और कहा कि तुम्हरा बाप हमारे डर में रांची टेंडर डालने गया है। तुम्हारी ओकात कैसे हुआ यहां ऑफिस चढ़ने का और मारपीट करने लगा। मारपीट के क्रम में लगभग 70 हजार की कीमत के सोने का चेन और नकद राशि पॉकेट से निकाल लिया।


