
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम मो. आशिफ इकबाल है जो गिरिडीह जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढियाखाद का रहने वाला है।

बताया जाता है कि मधुपुर की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिन बाद दोस्ती प्यार में बदल गया। आरोपी ने युवती का वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया। उपरांत वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के उपर शारीरिक संबध बनाने के लिये दवाब बनाने लगा। जब युवती ने उसे मना कर दिया तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इससे तंग आकर युवती के द्वारा साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


