spot_img

Weather Update: झारखंड में झुलसा रही है गर्मी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

झारखंड की धरती तप रही है। आधा दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। फिलहाल राहत के भी आसार नहीं हैं।

Ranchi: झारखंड की धरती तप रही है। आधा दर्जन जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। फिलहाल राहत के भी आसार नहीं हैं। लगातार बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को पूर्वानुमान में बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23 मई तक 41 डिग्री या इससे अधिक हो सकता है। 23 मई तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात भी हो सकता है।

इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। 22 को पलामू के साथ-साथ हजारीबाग, कोरडमा और गिरिडीह और 23 मई को इन इलाकों के साथ कोल्हान में भी लू चल सकती है। दोपहर के बाद कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि धीरे-धीरे मौसम में बदलावा नजर आ रहा है। दोपहर के बाद आये मौसम के बदलाव से ताममान में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी लेकिन कई इलाकों में गर्म हवा से लू का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!