
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल के चिकित्सकों की मांग पूरी कर दी गई है। सुरक्षा को लेकर आज से देवघर सदर अस्पताल परिसर में तीनों शिफ्ट में होमगार्ड की नियुक्ति करा दी गई है। जिससे चिकित्सकों को थोड़ी राहत मिली है।

बताते चलें कि देवघर सदर अस्पताल में आए दिन देखा जाता था कि नशे की हालत में पहुँचने वाले मरीज या उनके परिजन चिकित्सकों के साथ बदसलूकी करते थे, जिसको लेकर चिकित्सकों ने अस्पताल प्रशासन से होमगार्ड या पुलिस बल की तैनाती की मांग की थी।

आज उस मांग को पूरा कर दिया गया है और तीन शिफ्ट में होमगार्ड की नियुक्ति करा दिया गया। जिससे असामाजिक तत्वों जैसे लोगो से राहत मिलेगी और सदर अस्पताल कर्मी भयमुक्त काम करेंगे।


