
Ranchi: झारखंड में गर्मी की छुट्टी में भी राज्य के सरकारी स्कूलों के कार्यालय खुले रहेंगे। इसको लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है।

जारी आदेश में सचिव ने कहा है कि कोर्ट के 15 दिसंबर, 2022 को पारित आदेश के अनुपालन में राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है। अनुशंसित योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री रांची के खेलगांव में 19 मई को दिये जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

सचिव ने निर्देश दिया है कि नियुक्ति की कार्रवाई के लिए राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालय का कार्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय 25 मई तक खुला रहेगा। नवनियुक्त शिक्षकों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मई से तीन जून तक निर्धारित है।
(HS)


