
Deoghar: देवघर पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से 80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम तरुण मंडल और आशीष रंजन है। दोनों मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा का रहने वाला है।

प्रेस वार्ता कर विशेष जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गुप्त मिली थी कि घोरमारा बाजार स्थित सानवी पेड़ा भंडार के पास कुछ लोग मिलकर भागलपुर से ब्राउन शुगर लाकर अवैध रूप से बचने का काम करते हैं। सूचना पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप सहित जवान शामिल थे। टीम ने छापामारी कर उपरोक्त दो अपराधियों को 80 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि दोनों अपराधी पूर्व में भी मादक पदार्थ की अवैध खरीद बिक्री के साथ साथ साइबर अपराध के जुर्म में भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में इन्होने अपने साथियों के नाम बताए हैं जिसमे अभिषेक कुमार साह, कुंदन मंडल, राज आनंद उर्फ सिप्पू, सिंटू शाह उर्फ घंटू, रामजी मंडल, मुन्ना यादव सभी मोहनपुर थाना इलाके के चितरपोका का रहने वाला है। बताया कि इन सबों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



