
Deoghar: देवघर जिला के सोनारायठाड़ी थाना स्थित गड़गड़िया सहारा सड़क पर विराजपुर गांव के समीप एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया है। जिससे वह युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक 20 वर्षीय शेखर मंडल थाना क्षेत्र के ढ़ोडआ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की माने तो युवके मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दिन रात इधर -उधर भटकते रहता है। विराजपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन द्वारा उसे धक्का मारकर भाग निकला।

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे व युवक को इलाज हेतु देवघर ले जाया गया। इस बावत थाना प्रभारी से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।


