अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे को लेकर ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट राधिका आप्टे ट्रेंड कर रहा है। आइये जानते हैं इसकी वजह क्या है?

दरअसलए साल 2016 में राधिका आप्टे की एक फिल्म आई थी ‘पार्च्ड’। लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राधिका ने अभिनेता आदिल हुसैन के साथ कुछ न्यूडसीन दिए थे। अपने इन सीन्स को लेकर राधिका काफी सुर्ख़ियों में भी रहीं थी।

वहीं अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे की फिल्म ‘पार्च्ड’ के ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं, जो काफी आपत्तिजनक हैं। इन्हें साझा कर यूजर्स एक्ट्रेस पर धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।
इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड में राधिका आप्टे के बहिष्कार की भी मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि बॉलीवुड हमेशा एंटी-हिंदू मूवी बनाता है। ‘
वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया-‘बॉलीवुड हमेशा प्राचीन धर्म और भारत की सभ्यता को टारगेट करता है। ‘हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब राधिका को ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकीं हैं।
इसे भी पढ़ें:
- अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का Jharkhand सरकार ने बनाया प्लान
- America: मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत, ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका
- Hazaribagh: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी
- फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार पलटने से Judicial Magistrate सोनम चतुर्वेदी की मौत
- West Bengal: खड़गपुर स्टेशन से 14 करोड़ रुपए बरामद, एक गिरफ्तार



