
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जोगीजोर गांव में मोबाइल पर बात करने के क्रम में पति- पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इस वजह से पत्नी ने विषपान कर लिया। अनन-फनन में परिजनों ने उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

महिला का नाम सावित्री देवी है। परिजनों ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी का कार्य करता है। तकरीबन एक वर्ष से उसका पति उसे ससुराल नहीं ले जा रहा था। उसका ससुराल देवघर जिला के मोहनुपर थाना क्षेत्र के डुमरिया गावं में है। वह पिछले एक वर्ष से मायके में ही रह रही थी। उसके साथ आये परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल पर अपने पति से बात कर रही थी। बात करने के क्रम में विवाद हो गया। इसी को लेकर आवेश में आकर उसने बाजार से कीटनाशक दवा खरीदकर ले आयी और खा लिया।

जब उसकी स्थिति खराब होने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।


