
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर छिनतई करने वाले चार बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बदमाशों के पास से छिनतई किये गए 11 हजार नगद और एक चाकू भी बरामद किया गया है।

जेल गए आरोपियों में साहिल धपरा, आशीष धपरा, राजा धपरा और हिरा धपरा के नाम शामिल हैं। सभी नगर थाना इलाके के बस स्टैंड स्थित क्लब ग्राउंड के पास का रहने वाला है।

बता दें कि 05 मई को दुमका के शिकारीपाड़ा थाना इलाके के दुधानी निवासी युसूफ अंसारी से देवघर बस स्टैंड मे छीनतई को अंजाम दिया गया था। इसे लेकर उसने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में कहा था कि वह दिल्ली से ट्रेन से जसीडीह स्टेशन उतरा था। स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर वह देवघर बस स्टैंड दुमका जाने वाली बस पकड़ने के लिए पहुंचा। बस पर चढ़ने से पूर्व वह शौच के लिए गया। शौच करने के दौरान तीन चार लड़का वहां पहुंच गया और पीठ में चाकू सटा दिया और पॉकेट से ₹15400 निकाल लिया और भाग निकला।
उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गए तब तक वह चारों वहां से भाग खड़े हुए थे। आसपास के लोगों ने भागते हुए सभी की पहचान कर ली थी और सभी का नाम बता दिया। मामला दर्ज करने के बाद नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।


