
Deoghar: देवघर-दुमका रेल मार्ग (Deoghar-Dumka Rail Route) पर देवघर-मोहनपुर स्टेशन के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रांगा मोदीचक गांव के पास एक युवक का सिर कटा हुआ शव रेलवे ट्रेक पर बरामद किया गया है। मृतक 22 वर्षीय किशोर यादव रांगा मोदीचक गांव का रहने वाला था। जिस स्थान पर शव बरामद किया गया है वहां से उसके घर की दूरी लगभग 200 मीटर है।
शव के पास से बाइक भी बरामद

मृतक के शव के पास से उसका बाइक भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त कर लिया है। मृतक की जेब से कुछ पैसा भी मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता विनोद महतो ने बताया कि उसे दो बेटे है। किशोर उसका छोटा बेटा था। उसने एक वर्ष पूर्व ट्रैक्टर खरीदा था और उसे वह चलाता था। किशोर बुधवार सुबह करीब दस बजे घर से निकला था। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया।

पिता के मुताबिक उसका बेटे अजय महतो के साथ गया था। अजय देर शाम को उसे मिला था। उससे किशोर के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह आ जाएगा वह चिंता न करें। उसके बाद बेटा रातभर घर नहीं आया। सुबह शव मिलने की सूचना वे लोग घटनास्थल व थाना पहुंचे।
जमीन को लेकर गावं के कुछ लोगों से विवाद
पिता का कहना है कि जमीन को लेकर गावं के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन लोगों ने तीन दिन पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता का आरोप है कि बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को पटरी पर फेंक दिया गया।


